Lok Sabha Election 2024 - झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, रांची में 42 हेलीपैड का होगा निर्माण

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में 42 हेलीपैड व हेलीड्रापिंग चिह्नित किए गए हैं। यहां मतदान के दौरान जरूरी चीजों व मतदान कर्मियों को लाने या ले जाने की व्यवस्था होगी। साथ ही इमरजेंसी होने पर इन चयनित स्थलों का उप

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में 42 हेलीपैड व हेलीड्रापिंग चिह्नित किए गए हैं। यहां मतदान के दौरान जरूरी चीजों व मतदान कर्मियों को लाने या ले जाने की व्यवस्था होगी। साथ ही इमरजेंसी होने पर इन चयनित स्थलों का उपयोग किया जा सकता है।

loksabha election banner

इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने भवन प्रमंडल को पत्र लिखकर इन स्थलों के स्थिति की रिपोर्ट मांगी है, जिससे यह पता चल सके कि यहां पर हेलीपैड का निर्माण व हेलीडापिंग की व्यवस्था हो सकती है या नहीं।

साथ ही इस स्थल पर कोई वृक्ष या विद्युत पोल तो नहीं है, जिससे हेलीकाप्टर को उतरने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। स्थल निरीक्षण के दौरान यह देखा जा रहा है कि हेलीपैड 40 गुणा 40 फीट से कम नहीं होने चाहिए। कम से कम 82 गुणा 82 या इससे अधिक के सुरक्षा क्षेत्र से घिरे होने चाहिए।

इससे पहले अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है कि आपातकालीन स्थिति के लिए हैलीपैड का स्थान जीआर के साथ सुनिश्चित रखें। पोलिंग पार्टी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें हेलीकाप्टर के माध्यम से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही किसी अन्य हालत में भी इसकी आवश्यकता हो सकती है।

जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र का स्थल निरीक्षण शुरू

जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र के 42 चयनित स्थलों का निरीक्षण भवन प्रमंडल के अभियंताओं द्वारा शुरू कर दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट भी भेजी जा रही है। इसमें राजधानी रांची व खिजरी विस क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में धुर्वा, बहु बाजार, जिला स्कूल, ओरमांझी, तुपुदाना शामिल हैं। जबकि हटिया विस क्षेत्र के हरमू, कांके व बरियातू चयनित क्षेत्र हैं।

विधानसभा क्षेत्र : चयनित हेलीपैड स्थल

तमाड़ - 07

मांडर - 10

सिल्ली - 08

खिजरी - 05

रांची - 02

हटिया - 1

कांके - 09

ये भी पढ़ें-

Jharkhand News : रांची का एक ऐसा 'आदर्श गांव'... जहां आज तक नहीं पहुंचे नेताजी, विलुप्त होने की कगार पर समाज

शहरी क्षेत्र में वोट प्रतिशत बढ़ाना चुनौती, वोटर अवेयरनेस को लेकर क्या है तैयारी; पढ़ें रांची DC का साक्षात्कार

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

NEET-UG परीक्षा प्रश्नपत्र लीक! 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पटना पुलिस; FIR दर्ज

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना/शेखपुरा। केंद्रीय एजेंसियों की सूचना पर पटना पुलिस ने रविवार को आयोजित नीट (नेशनल एंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट) के प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका पर शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही चार संदिग्

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now